Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Crime News : पड़ोसी ने घर में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल ले जाते समय हुए मौत…

बलरामपुर : वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोटराही गांव में देर रात युवक के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को पकड़ लिया है.

घटना रात करीबन दो बजे की बताई जा रही है, जब आरोपी संजय खेरवार मृतक ओमप्रकाश कुशवाहा पिता अंबिका कुशवाहा के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर फरार हो गया. घटना के बाद युवक की तलाश शुरू हुई तो वह अपने घर के छत में छिपा मिला, जिसे पकड़कर थाने लाया जा रहा है.

CG Crime News : पड़ोसी ने घर में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल ले जाते समय हुए मौत…

बताया जा रहा है कि मृतक ने पहले भी आरोपी पड़ोसी की पुलिस से शिकायत की थी. फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026