FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस…

जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा के अगुवाई में सक्ती जिला लिखेगा विकास की नई ईबारत... अधिवक्ता चितरंजय पटेल

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर

नवीन जिला सक्ती नव निर्वाचित प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा के अगुवाई में विकास की नई ईबारत लिखेगा, यह उद्गार महिला दिवस की अध्यक्षीय आसंदी से व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (लीगल सेल) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर के संस्कारों को आत्मसात कर जिस बेटी ने अपनी जीवन यात्रा प्रारंभ की हो ऐसी बेटी द्रौपदी से हम आशान्वित हैं कि आप सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के पथ पर चलते हुए नवीन जिला को खुशहाल और समृद्ध बनने के लिए प्रयत्नशील रहेंगी।

इस अवसर पर स्वागत भाषण करते हुए जोबा आश्रम के उत्तराधिकारी एवं भागवताचार्य कौशलेंद्र दुबे ने कहा कि महिला दिवस पर सभी नारी शक्तियों का अभिनंदन है। विशिष्ट अतिथि कीर्तन चंद्रा ने उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते आश्वस्त किया कि आप लोगों के आशीर्वाद व दुआ से मेरी पत्नी जिला विकास केंद्र के मुखिया अर्थात जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर आसीन हुई है तो निश्चित रूप से सक्ती जिला विकास का एक नया इतिहास रचेगा तो वहीं महिला दिवस की मुख्य अतिथि श्रीमती द्रौपदी ने सम्मान समारोह के आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए हमेशा संगठन के सुख दुख में साथ खड़ा रहने का विश्वास दिलाया।

कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने किया तो वहीं सफल संचालन पत्रकार योम लहरे ने किया। इन पलों में नारी शक्तियों में महिला सेल के जिलाध्यक्ष कांता यादव, बिंदेश्वरी गबेल ने भी महिलाओं को समाज में आगे बढ़ कर पुरुषों के कंधे से कंधे मिलाकर साथ निभाने का आग्रह किया। महिला दिवस समारोह वन आच्छादित श्री सिद्ध काली माता मंदिर परिसर के सुरम्य वादियों में माता की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ पश्चात अतिथियों का अभिनंदन पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया तो वहीं मुख्य अतिथि द्रौपदी चंद्रा को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

आज इस आयोजन में ग्राम गहरीनमुडा_जोबा के नव निर्वाचित सरपंच देव जायसवाल, उप सरपंच विजय आनंद के साथ पंच साथियों एवं महिलाओं की गरिमामय उपस्थिति रही । महिला दिवस को सफल बनाने में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा, मानव अधिकार संगठन के देवकी नंदन पटेल, सत कुमार चंद्रा, संतोष सारथी, प्रेमलाल गबेल, उदय मधुकर, श्याम सोने, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश साहू अपने साथियों सहित उपस्थित रहे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026