Chhattisgarhछत्तीसगढ
Mungeli News : UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकालकर जताया आक्रोश

मुंगेली – UGC बिल के खिलाफ सवर्ण समाज का आक्रोश मुंगेली में चरम पर पहुँच गया है। आज सवर्ण समाज ने एक ऐतिहासिक मशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली का आगाज़ महाराणा प्रताप चौक से हुआ और स्वर्ण स्तम्भ तक जारी रहा। समाज के प्रतिनिधियों ने UGC बिल को काला कानून करार देते हुए कहा कि यह बिल सामाजिक संतुलन और शैक्षणिक न्याय पर हमला है। समाज के लोग इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हैं और संघर्ष जारी रखने का संकल्प ले चुके हैं। 30 जनवरी को पुराना बस स्टैंड स्थित कम्युनिटी हॉल में दोपहर 12 बजे एक और शांतिपूर्ण रैली का आयोजन किया जाएगा, और कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सवर्ण समाज ने साफ कहा है कि जब तक UGC बिल पर समाज की चिंताओं का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।










































