FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
categories

Mungeli News : स्वामी आत्मानंद स्कूल के संविदा शिक्षक और कर्मचारी द्वारा किया जाएगा एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन…

मुंगेली/ जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन रविवार को आगर खेल परिसर में आयोजित होगा। जहां संघ के अध्यक्ष उमाशंकर साहू ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ द्वारा अपनी दो प्रमुख मांगों के समर्थन में रविवार 20 जुलाई को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेगा। यह धरना सभा आगर खेल परिसर मुंगेली में आयोजित किया गया है। संघ का उद्देश्य शिक्षक एवं कर्मचारियों से जुड़ी आवश्यक मांगों को शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से संघ निम्नलिखित दो प्रमुख मांगों को सामने रखेगा-

1-नियमित वेतन वृद्धि एवं वेतनमान निर्धारण 2. शिक्षा विभाग में समायोजन (संविलियन) एवं नियमितीकरण प्रमुख है।

यह प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक होगा। संघ ने शासन से निवेदन किया है कि शासन इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले, जिससे शिक्षक व कर्मचारी और अधिक निष्ठा के साथ कार्य कर सकें। जिला अध्यक्ष उमा शंकर साहू एवं संभाग अध्यक्ष बिलासपुर  राहुल वर्मा ने जिले के समस्त स्वामी आत्मानंद विद्यालय के संविदा कर्मचारियों को इस सांकेतिक धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने आह्वान किया है।

Suyash Pandey Bureau Mungeli

Political Correspondent Suyash Pandey is a political correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: sudheshpandey999@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026