FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

Mungeli News : बीज एवं उर्वरक विक्रय में अनियमितता , लोरमी विकासखंड के 6 कृषि केन्द्रों को नोटिस जारी

मुंगेली ,कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न कृषि केंद्रों में दबिश देकर औचक जांच की गई। इस दौरान बीज एवं उर्वरक विक्रय में अनियमितता मिलने पर 06 कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कृषि विभाग के उपसंचालक एम.आर. तिग्गा ने बताया कि अनुविभागीय कृषि अधिकारी मनहरण कुर्रे के नेतृत्व में जिले के विभिन्न कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में नारायणी कृषि सेवा केन्द्र झाफल, कुलमित्र कृषि केन्द्र झाफल, किसान सहायता केन्द्र झाफल, पायल फर्टिलाइजर चंदली, जय बजरंग खाद भंडार सरगांव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

साथ ही बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीज विक्रय करने व अनियमितता पाए जाने पर जायसवाल खाद भंडार चकरभाठा द्वारा बीज विक्रय को प्रतिबंधित किया गया और उर्वरक विक्रय में अनियमितता पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जांच के दौरान संबंधित केंद्रों पर विक्रय पंजी, स्टॉक रजिस्टर, बीजों की गुणवत्ता संबंधी प्रमाण-पत्र, लेबलिंग एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। साथ ही जांच दल द्वारा यह भी पाया गया कि कुछ केंद्रों में कृषकों को बीज की खरीद पर पक्का बिल भी नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने पॉस मशीन से उर्वरक का वितरण करने तथा दुकानों में मूल्य सूची, स्टॉक की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के लिए संचालकों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बीजों के नमूने लेकर गुणवत्ता की जांच हेतु प्रयोगशाला भेजी जा रही है। इस दौरान कृषि विभाग की सहायक संचालक श्रीमती ललिता मरावी, निरीक्षक राजेश साहू, योगेश दुबे एवं उमेश दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा एवं देवेन्द्र राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Suyash Pandey Bureau Mungeli

Political Correspondent Suyash Pandey is a political correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: sudheshpandey999@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026