ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News : थाने पहुंची और दूसरी शादी करने अड़ गई दो बच्चों की मां, सदमे में ससुराल वाले

Korba News : कोरबा में एक अजीब लव स्टोरी सामने आई है। जहां 27 साल की शादीशुदा महिला को उत्तरप्रदेश के रहने वाले युवक (28) से प्यार हो गया। महिला दो बच्चों की मां है और युवक भी शादीशुदा है उसके भी दो बच्चे है। जिल्गा बरपाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक, अब दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए अपने वर्तमान परिवार को छोड़ने के लिए तैयार है। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते है जिसके लिए दोनों थाने पहुंच गए।

सीधे सरेंडर करे नक्सली, ऑपरेशन नहीं रुकेगी, गृहमंत्री विजय शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस

महिला के मुताबिक, दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई। शुरुआत में दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अब दोनों एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े हुए हैं। महिला ने ये भी बताया कि उसे अपने पति बच्चे से कोई प्रॉब्लम नहीं है फिर भी वह दूसरी शादी करना चाहती है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी कोरबा के रहने वाले युवक से हुई थी। इधर, जिस लड़के से उसे प्यार हुआ है वो उत्तर प्रदेश के रहने वाले है, जो कोरबा में किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।

क्या पसान का थाना प्रभारी बेपरवाह हो गए है,35 लोगों से भरे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त पश्चात मदद को तरस गए लेकिन साहब है कि फोन तक नही उठाए

महिला के पति ने उससे पूछा कि क्या वह उसे प्रताड़ित करता है या शराब पीता है, लेकिन महिला ने इन सभी बातों से इनकार किया और दूसरे युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी है।

 

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026