
Crime News : नाबालिग लड़की को एक कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लड़कों ने रेप किया। आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को एक होटल में लेकर गए और इस घटना को अंजाम दिया। रुड़की में हुई इस शर्मसार घटना के बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर शनिवार को आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म व पोस्को ऐक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Actress ने बीच सड़क पर उतार दिए कपड़े, पहले भी कई बार कर चुकी हैं ऐसा काम, देखें video
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि 24 अप्रैल को उसका परिवार खेत पर गया हुआ था। आरोप है कि गांव के दो युवकों ने उसकी पुत्री को आधार कार्ड लेकर अपने घर बुलाया।
एन. एस. एस. कार्यकर्ता वैदेही गुप्ता ने जिला चिकित्सालय जांजगीर में की नेत्रदान की घोषणा…
आधार कार्ड में उम्र बढ़वाकर एक कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने नाबालिग को चाकू दिखाते हुए होटल में चलने को कहा। होटल नहीं जाने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि नाबालिग लड़की डर गई और इनके साथ होटल पहुंची। आरोप है कि होटल में दो लड़कों ने उसके साथ रेप किया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





