FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONALअपराधभारत

Meghalaya murder mystery : राजा रघुवंशी और सोनम ड्रग्स लेते थे! परिवार ने किया बड़ा खुलासा

Meghalaya murder mystery : इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अब इस मामले में मृतक राजा रघुवंशी के परिवार ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजा की हत्या की गुत्थी में सबसे बड़ा सच छिपा है. सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह दोनों ड्रग्स लेते थे.

CG NEWS – न्याय की गुहार में थक चुका किसान, सिस्टम से हताश होकर मांगी इच्छा मृत्यु

जानकारी के अनुसार, राजा हत्याकांड को लेकर अब राजा के परिजनों ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि सोनम और राज दोनों ड्रग्स लेते थे. यही उनकी आपराधिक गतिविधियों की एक बड़ी वजह हो सकती है.

विपिन रघुवंशी ने कहा कि राजा के साथ विश्वासघात हुआ है. सोनम और राज न केवल व्यक्तिगत रूप से करीब थे, बल्कि नशे की लत में भी एक-दूसरे के साथी थे. राज ड्रग्स लेता था और सोनम भी उसी के साथ ड्रग्स लेने लगी थी. उन्होंने यह भी कहा कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों आनंद और आकाश पहले अपने बयान दे चुके थे, लेकिन अब वे पलट चुके हैं.
विपिन ने आशंका जताई कि राज और सोनम भी अपने बयानों से पलट सकते हैं, जिससे मामले में सच्चाई दब सकती है. इसी आधार पर राजा के परिवार की ओर से लगातार आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की जा रही है. विपिन ने कहा कि अगर नार्को टेस्ट होता है तो आरोपी अपने बयानों से नहीं पलट पाएंगे और सच सामने आ जाएगा. पुलिस को चाहिए कि वह थर्ड डिग्री इस्तेमाल कर आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करे, ताकि हत्या की असली साजिश का खुलासा हो सके.
राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी सहित फ्लैट मालिक, चौकीदार और ब्रोकर शामिल हैं. पुलिस की जांच फिलहाल जारी है और राजा के परिवार का दावा है कि पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए गहन और निष्पक्ष जांच जरूरी है. परिवार का यह भी कहना है कि वे तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक राजा को पूरी तरह से न्याय नहीं मिल जाता.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026