Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Fire News: बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

CG Fire News: अंबिकापुर के अंबेडकर चौक स्थित एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक पर स्थित यह फर्नीचर दुकान काफी बड़े इलाके में फैली हुई थी।

Madvi Hidma Puvarti CRPF Camp: पुवर्ती कैंप में खुला अनोखा IED & BGL पार्क, अब लोग देखने आते हैं हिड़मा के बम-गोले

दुकान संचालक द्वारा अलग-अलग शटर लगाकर फर्नीचर के साथ-साथ ऑटो पार्ट्स और मोटर पार्ट्स का काम भी किया जाता था। बीती रात दुकान संचालक करीब रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था, जबकि आज सुबह करीब 4 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली।

Pregnant Police Constable Arrested: चोरी के आरोप में 9 महीने की गर्भवती महिला आरक्षक गिरफ्तार, जेल में होगा बच्चे का जन्म

आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक, आग की लपटें बेहद भयावह थीं और देखते ही देखते करीब 8 से 10 शटर वाली दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान से सटे इलाके में चाट की दुकान भी लगती थी, जहां रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। सिलेंडर के फटने की आशंका से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026