internationalWorld

Pakistan Gas Leakage: पाकिस्तान के कराची में भीषण धमाका, 16 लोगों की दर्दनाक मौत, ब्लास्ट की वजह आई सामने

Pakistan Gas Leakage: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के प्रमुख शहर कराची में एक बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के कराची में ये धमाका संदिग्ध गैस रिसाव के कारण हुआ है। धमाके की चपेट में आने के कारण करीब 14 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

Deputy Collector Suspended: महिला आरक्षक से शारीरिक शोषण का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पर गिरी गाज, हुए निलंबित

कब और कैसे हुआ हादसा?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कराची में गुरुवार की सुबह एक आवासीय इमारत में हुआ है। ये धमाका ओल्ड सोल्जर बाजार इलाके में स्थित इमारत की पहली मंजिल पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। इस दौरान हर कोई सहरी के वक्त जाग रहा था। बता दें कि पाकिस्तान में आज रमजान का पहला दिन मनाया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि धमाके का कारण जाहिर तौर पर गैस रिसाव है।

मृतकों में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल

पुलिस ने बताया है कि धमाके वाली जगह से अब तक 14 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 14 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। धमाके के कारण इमारत का जर्जर हिस्सा भी ढह गया है। फायर सर्विस ने बताया है कि वह अभी भी इमारत में शव या जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। मृतकों में 2 से लेकर 17 साल तक की उम्र के 9 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा घायलों में भी 7 बच्चे शामिल हैं।

Bijapur Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन ‘ब्लैक फॉरेस्ट-2’ के तहत 5 नक्सली मार गिराए

बीते महीने भी हुआ था हादसा?

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में लोग में गैस की कमी से जूझते रहते हैं। ऐसे में खास तौर पर कम आमदनी वाले आवासीय क्षेत्रों में कई परिवार अपने घरों में तरल पेट्रोलियम वाले गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। कराची में हाल के दिनों में ये दूसरा बड़ा हादसा है। बीते महीने भी कराची के सदर इलाके में थोक और खुदरा बाजार, गुल शॉपिंग प्लाजा के बेसमेंट में आग लग गई थी। इस हादसे में कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए था।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026