NATIONALअपराधभारत

Crime News : शख्स ने लड़की को छेड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक घटना; पुलिस जांच में जुटी

Crime News : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है, यहां एक गली में एक शख्स ने लड़की से छेड़छाड़ की है, जो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। सीसीटीवी में दिख रहा कि बेंगलुरु के किसी पतली गली में 2 लड़कियां गुजर रही थीं कि तभी एक शख्स पीछे से दौड़ता हुआ आता है और उनमें से एक के साथ छेड़छाड़ करता है और वहां से तुरंत भाग जाता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से सर्कुलेट हो रहा है।

CG BREAKING: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा की आज पेशी, जानें पूरा अपडेट

पुलिस ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए यूजर के मुताबिक, घटना बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट में घटी है, लड़कियों के साथ यह घटना 4 अप्रैल की रात 1.52 बजे के आसपास हुई। घटना के बाद दोनों लड़कियां रोते व चिल्लाते हुई दिख रही हैं। घटना को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी भी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत नहीं दर्ज की गई है, आगे पुलिस ने कहा अगर वीडियो में दिख रही महिलाएं खुद से शिकायत दर्ज नहीं कराती तो पुलिस खुद ही औपचारिक शिकायत दर्ज करेगी। मामले की जांच की जा रही है।

https://x.com/deadripper07/status/1908963096737034603?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1908963096737034603%7Ctwgr%5Ea8b6bdd15292ed7f096cbb5ee898c969c3baf8f7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Findia%2Fnational%2Fbengaluru-a-man-molested-a-woman-incident-was-captured-on-cctv-2025-04-07-1125749

इससे पहले भी हो चुकी ऐसी घटना

जानकारी दे दें कि इससे पहले भी बेंगलुरु में जनवरी 2025 में एक 24 साल की लड़की से दो लोगों ने छेड़छाड़ की थी, उस दौरान दोनों आरोपी लड़की के कैब में जबरन बैठ गए थे, इसके बाद लड़की भाग गई थी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। यह घटना 27 जनवरी की सुबह 2 बजे घटी थी, जब लड़की ने एक अपने दोस्त को लेने के लिए कैब बुक किया था। पुलिस ने बताया कि लड़की ने जैसे ही कैब बुक की और कैब में बैठी तो 2 लोग कैब में घुस गए और फिर उन लोगों की कैब ड्राइवर से झड़प हो गई, फिर लड़की कैब से उतर गई। इसके बाद आरोपी ने लड़की का पीछा किया और उसकी गर्दन पकड़ ली, जबकि दूसरे आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की थी। फिर लड़की जोर से चिल्लाई, जिसके बाद आरोपी भाग गए थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026