ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba: पवन टॉकीज रेलवे फाटक के पास व्यक्ति ने 25 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से छलांग लगाई, गंभीर रूप से घायल

कोरबा : पवन टॉकीज रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति ने 25 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल व्यक्ति की पहचान कोरबा निवासी सुजीत बक्शी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

CBSE 2026: 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के अंक पैटर्न में अहम बदलाव, जानें थ्योरी, प्रैक्टिकल और IA का विभाजन

स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यक्ति रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर चढ़ा हुआ था। फाटक बंद था और सामने से एक मालगाड़ी आ रही थी। मालगाड़ी के आने से पहले ही व्यक्ति ने ऊपर से नीचे छलांग लगा दी। आवाज सुनकर फाटक पर मौजूद लोग और आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे।

WhatsApp पर शादी का कार्ड? ध्यान रखें, एक क्लिक में हो सकता है बैंक अकाउंट खाली

कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। व्यक्ति ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल उसे 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026