Chhattisgarh

बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी जीत: 12 माओवादियों ने डाले हथियार, 54 लाख के इनामी थे शामिल

“नियद नेल्लानार” योजना और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 8 महिला व 4 पुरुष नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, सभी पर था कुल 54 लाख का इनाम

• बीजापुर में 12 सशस्त्र माओवादियों का सरेंडर, DVCM भी शामिल
• 8 महिला और 4 पुरुष माओवादी मुख्यधारा में लौटे
• सभी पर मिलाकर 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था

बीजापुर : जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्लानार” और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एक डीवीसीएम सहित कुल 12 सशस्त्र माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 08 महिला माओवादी और 04 पुरुष माओवादी शामिल हैं। इन सभी माओवादियों पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन, सीएसपीजीसीएल के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़

आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने अपने साथ एक AK-47 और दो SLR राइफल भी पुलिस को सौंपे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी 12 माओवादी फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी सहित कई गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। यह आत्मसमर्पण बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: खुद के आदेश से पलटा, अब निजी स्कूल ही कराएंगे लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं

आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत अधिकारियों ने प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये की नगद सहायता राशि प्रदान की।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026