FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में बड़ी कामयाबी, 25 लाख के इनामी नक्सली सुदर्शन समेत 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

CG Naxalites Surrender : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद (बीबीएम) डिवीजन कमेटी से जुड़े 15 इनामी माओवादियों ने देर रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

CG Trains Cancelled: घर से निकलने से पहले ध्यान दें – इस रूट की 4 ट्रेनें रद्द, पूरी लिस्ट यहाँ देखें

यह सरेंडर महासमुंद के बलौदा थाने में हुआ, जहां नक्सलियों ने अपने हथियार पुलिस के समक्ष रखे। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला कैडर और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं।  ओडिशा के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव, विकास उर्फ सुदर्शन, जिसने हथियार छोड़े हैं, उस पर 25 लाख रुपये का भारी इनाम घोषित था।

T20 WC 2026: भारत vs वेस्टइंडीज – ‘करो या मरो’ मुकाबले में सेमीफाइनल की राह तय करने वाले ये 5 बड़े चैलेंज

इन सभी 15 नक्सलियों ने सरकार की नीतियों में विश्वास जताते हुए हिंसा का रास्ता छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन अपनाने का निर्णय लिया है। महासमुंद पुलिस इस सरेंडर प्रक्रिया से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटी हुई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026