Chhattisgarhछत्तीसगढ

राजधानी में GATE परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब, DD Nagar Police Station क्षेत्र से मुन्नाभाई गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में आयोजित GATE परीक्षा के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुन्नाभाई गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं और वे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से परीक्षा में नकल करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2026 में आयोजित हो रही GATE परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 12:30 बजे तथा दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक निर्धारित है।

Chhattisgarh : पति-पत्नी के झगड़े को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता – हाई कोर्ट ने 4 साल की सजा की रद्द

सूत्रों के अनुसार, डीडी नगर क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस और परीक्षा प्रबंधन टीम ने संयुक्त जांच की। जांच के दौरान आरोपियों के पास से विशेष इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए, जिनकी मदद से वे बाहर बैठे सॉल्वर से संपर्क में थे। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी संगठित तरीके से परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों को बैठाने और डिवाइस के जरिए उत्तर उपलब्ध कराने का काम करते थे।

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया के मुआवजा समझौते पर उठे सवाल, पीड़ितों के वकील बोले– ‘जल्दबाजी में फैसला न लें’

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। डीडी नगर थाना पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का संबंध किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं है और क्या अन्य राज्यों में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026