सक्ती में बड़ी कार्रवाई: 94 शीशी कोडीन सिरप जब्त, हिमाचल से ओडिशा तक ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश
सक्ति पुलिस ने तोड़ा इंटर-स्टेट कोडीन तस्करी का जाल, चार आरोपी गिरफ्तार और 94 शीशी सिरप जब्त

-
सक्ती पुलिस ने इंटर-स्टेट कोडीन तस्करी रैकेट पकड़ा, 94 शीशी सिरप जब्त
-
एक कार और बाइक सहित चार आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत जेल भेजे गए
-
हिमाचल की वैध फार्मा फैक्ट्रियों से सिरप बनाकर छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा था
जांजगीर-चांपा : सक्ती जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप के इंटर-स्टेट तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान 94 शीशी नशीली सिरप, एक कार और एक बाइक जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोडीन युक्त कफ सिरप की मैन्युफैक्चरिंग हिमाचल प्रदेश की फार्मास्यूटिकल फैक्ट्रियों में वैध मेडिकल उपयोग के नाम पर की जा रही थी।
Coal Levy Scam: सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर को झटका, हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत से किया इनकार
इसके बाद सिरप को ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ लाकर नशे के लिए खपाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस को मुखबिर से गिरोह की सूचना मिली। इसके बाद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी सक्ती भुवनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि घरघोड़ा निवासी ध्वजा राम कुर्रे और कृष्ण कुमार डडसेना कार से सिरप लेकर आ रहे हैं, जबकि अड़भार निवासी सिकंदर गबेल (28) और कृष्ण कुमार जांगड़े बाइक से खेप रिसीव करने जा रहे हैं।





