बड़ी साजिश नाकाम: पेट्रोल भराते समय बदमाश ने बाइक में लगाई आग, कर्मचारियों की समझदारी से टला बड़ा हादसा
आरोपी ने पेट्रोल भराते समय दोपहिया में लगाई आग, कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला और समय रहते आग पर पाया गया काबू

रायपुर : राजधानी के उरला थाना क्षेत्र में स्थित एक फ्यूल्स (पेट्रोल पंप) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बदमाश ने पेट्रोल डालते वक्त दोपहिया वाहन में आग लगा दी। हालांकि कर्मचारियों की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
CG News : वॉलीबॉल खेलते-खेलते बिगड़ी तबीयत, SSB जवान के सीने में उठा तेज दर्द, मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, एक युवक पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। इसी दौरान वहां सिगरेट पी रहे युवक को दूर जाने कहा तो उसने पेट्रोल डालते समय वाहन में आग लगा दी। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोग घबरा गए।
घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझा दी। यदि आग फैल जाती तो आसपास खड़े अन्य वाहनों और पंप को भारी नुकसान हो सकता था। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है।





