Chhattisgarhछत्तीसगढ

आंध्र प्रदेश में माओवाद पर बड़ा प्रहार: छत्तीसगढ़ में आतंक फैलाने वाले PLGA के DVCM समेत 5 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर

जगदलपुर : आंध्रप्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों के लगातार बढ़ते दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति का असर दिखने को मिल रहा है. छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में लाल आतंक फैलाने वाले पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) संगठन से जुड़े रहे 5 नक्सलियों ने अल्लूरी सीताराम राजू जिले में आत्मसमर्पण कर दिया है.

CG Theft Case: घर में सेंधमारी, 20 लाख के सोना-चांदी और कैश पर हाथ साफ, पुलिस जांच तेज

इनमें एक डीवीसीएम रैंक का सदस्य, तीन एसीएम/पीपीसीएम रैंक के सदस्य और एक कैडर सदस्य शामिल हैं, जिनपर लाखों रुपए का ईनाम घोषित है.  एसपी अमित बरदार  ने बताया कि ऑपरेशन कागर सहित हालिया सुरक्षा उपायों ने उन्हें स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया. डीवीसीएम सदस्य पर तीन लाख रुपये और एसीएम रैंक के सदस्यों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

राज्य के 10 किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान न्यायाधीशों की नियुक्ति, हाई कोर्ट का आदेश जारी

यह पीएलजीए संगठन का हिस्सा थे और सीमावर्ती राज्यों में गतिविधियां चला रहे थे. सूत्रों की मानें तो बस्तर और आसपास के इलाकों में चल रहे ऑपरेशन का सीधा असर अब दूसरे राज्यों में भी दिखने लगा है. यह सरेंडर केवल संख्या नहीं बल्कि संगठन के ढांचे पर बड़ा मनोवैज्ञानिक झटका माना जा रहा है. आने वाले समय में ऐसे और आत्मसमर्पण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026