Chhattisgarhछत्तीसगढ

राज्यसभा में बड़ा बदलाव: उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन, 6 नए सदस्यों की हुई नियुक्ति; छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम भी शामिल

राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उपाध्यक्षों के पैनल (उपसभापतियों की समिति) का पुनर्गठन किया है। उपाध्यक्षों के पैनल में BJP, कांग्रेस, AIADMK और BJD के छह सदस्यों को नामित किया गया है। समिति छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम भी शामिल किया गया है। पुनर्गठित पैनल में फूलो देवी नेताम के अलावा BJP से दिनेश शर्मा, एस फांगनोन कोन्याक और घनश्याम तिवारी; AIADMK से एम. थंबीदुरई; और BJD से सस्मित पात्रा शामिल हैं।

CG Sushasan Tihar 2026 : 1 मई से शुरू होंगे समाधान शिविर, साय सरकार का बड़ा फैसला, जानिए किन कामों का होगा निपटारा?

एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया, ‘राज्यसभा के सभापति ने 15 अप्रैल 2026 से उपसभापतियों की समिति का पुनर्गठन किया है, जिसमें दिनेश शर्मा, एस फांग्नोन कोन्यक, एम थंबीदुरई, सस्मित पात्रा, फूलो देवी नेताम और घनश्याम तिवारी जैसे सदस्य शामिल हैं।

Chhattisgarh News : जनगणना प्रशिक्षण से गैरहाजिर कर्मचारियों पर गिरी गाज, नोटिस जारी

उपसभापति के रिक्त पद को भरने के लिए चुनाव 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगा, जिसमें हरिवंश नारायण सिंह को इस पद के लिए फिर से मनोनीत किए जाने की संभावना है। हरिवंश नौ अप्रैल को अपनी सेवानिवृत्ति तक लगातार दो कार्यकालों के लिए राज्यसभा के उपसभापति रह चुके हैं। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया और वह शपथ भी ले चुके हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026