Chhattisgarhछत्तीसगढ

Janjgir-Champa : अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर एवं 10 हाईवा जब्त

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया।

Home Loan @ 7.45%

T20 World Cup 2026 Match Fixing: क्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी मैच फिक्सिंग? ICC के एंटी करप्शन यूनिट ने शुरू की जांच, इस देश के खिलाड़ी पर शक

खनि अधिकारी ने बताया कि तहसील नवागढ़ अंतर्गत अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 3 ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना नवागढ़ के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कनस्दा में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते 1 ट्रैक्टर को जब्त कर संबंधित थाना के सुपुर्द किया गया है।

Israel- Lebanon Ceasefire: 10 दिन का सीजफायर 10 घंटे में ध्वस्त! इजरायल-लेबनान सीमा पर फिर भड़की जंग, ट्रंप ने हिज्बुल्लाह से लगाई उम्मीद

इसके अतिरिक्त चांपा, पीथमपुर, हथनेवरा तथा जांजगीर मुख्य मार्ग पर जांच के दौरान कुल 10 हाईवा वाहनों को खनिजों के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया। सभी जब्त वाहनों को पुलिस लाइन खोखरा एवं चांपा थाना में रखा गया है।जप्त वाहनों में 03 हाईवा में खनिज चूनापत्थर (गिट्टी) तथा 07 हाईवा में रेत के अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। दर्ज प्रकरणों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के अधीन अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर श्री महोबे ने कहा है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर लगातार सघन अभियान जारी रहेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026