Chhattisgarhछत्तीसगढ
CG Bulldozer Action: नेशनल हाईवे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण हटाया गया

CG Bulldozer Action: बालोद जिले में सुबह नेशनल हाईवे पर एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जहां प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची।
राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर झलमला से लेकर जिला मुख्यालय तक यह कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान अतिक्रमणकारियों की दुकानों और घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया।
कुसमुंडा में महिला अधिकार सहसम्मान समारोह 12 मार्च को, बीएमएस के तत्वाधान में होगा वृहत आयोजन
प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी कि वे अवैध कब्जे हटा लें, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण आज सुबह यह बड़ी कार्रवाई की गई।






