Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : हत्या के आरोपी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चलाकर कातिल का होटल किया ध्वस्त

दुर्ग : जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को भोले बाबा की बारात के दौरान बदमाशों ने वहां मौजूद युवक की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर क्षय कुमार गोड उर्फ नानू पर चाकू से हमला कर जान ले ली थी। मामले में दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुये मुख्य आरोपी मनीष देशमुख सहित सात को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

Holi Special Train: होली पर घर लौटना होगा आसान – रायपुर रेल मंडल में 70 स्पेशल ट्रेनों के फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

दुर्ग पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी मनीष देशमुख ने शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर होटल बनाया था। निगम ने मामले में कार्रवाई करते हुये आरोपी के होटल को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया है। दरअसल, 16 फरवरी की रात साढ़े 9 बजे मोहन नगर क्षेत्र में महाशिवरात्री पर बाबा की बारात निकाली गई थी।

CG Bank Scam: SBI में करोड़ों का घोटाला उजागर, तत्कालीन कैशियर ने बैंक से उड़ाए 2 करोड़ रुपए, ACB ने किया गिरफ्तार

आयोजन में क्षय कुमार गोड भी पहुंचा था। इसी दौरान कुछ युवक क्षय से पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाकू से क्षय पर हमला कर दिया। हमले में खून से लथपथ हालत में क्षय जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल को अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026