CG Breaking News: ACB की बड़ी कार्रवाई, RTO कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज राजधानी रायपुर में एसीबी की टीम ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए RTO के बाबू को 14 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 12 फीट ऊंचाई से गिरा फायरमैन, हालत गंभीर
इस कार्रवाई के बाद RTO कार्यालय में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन ने फाइनेंस वाहन का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।
इसके बाद जैसे ही आरोपी ने 14 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया। बताया जा रहा है कि वह चोला मंडलम फाइनेंस की गाड़ी के दस्तावेज तैयार करने के नाम पर पैसे ले रहा था। फिलहाल, रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार कर ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।





