FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में बड़ा हादसा, पिकअप और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत

जशपुर : गम्हारिया स्कूल के पास एक ट्रक व फल लदे पिकअप की आमने-सामने जोड़दार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों गाड़ी के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और घायल अवस्था में गाड़ी फंसे थे। एसडीओपी जशपुर चन्द्रशेखर परमा, स्वयं घटना स्थल पहुंचकर घायल व्यक्ति को निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

रेखा गुप्ता ने रचा इतिहास, बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

सूचना पर जशपुर एसडीओपी चंद्रशेखर परमा तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, व घायल ट्रक चालक को हॉस्पिटल पहुंचवाया। पिकअप वाहन का चालक गंभीर अवस्था में पिकअप में फंसा था, जिसे पुलिस की टीम व उपस्थित लोगों के सहयोग से गैस कटर से गाड़ी के दरवाजे को काटकर, चालक को निकाला गया तथा तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के द्वारा ट्रैफिक क्लियर कराया जा रहा है।

CG Panchayat Chunav Voting : लाइन में खड़े होकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया मतदान

CG में बड़ा हादसा, पिकअप और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत

दोनों घायल वाहन चालकों को सकुशल बाहर निकलकर यथा शीघ्र इलाज हेतु हॉस्पिटल पहुंचाने में एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, सहायक उप निरीक्षक श्री चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, आरक्षक रवि, यातायात पुलिस के स्टॉफ व हाइवे पेट्रोलिंग टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026