Chhattisgarhछत्तीसगढ
Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, टरबाइन ब्लास्ट से मचा हड़कंप, कई कर्मचारी झुलसे

Bhilai Steel Plant: भिलाई से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक BSP के PBS-2 यूनिट के टरबाइन में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई।
छत्तीसगढ़ में African Swine Fever का प्रकोप, 300 से अधिक सूअरों की मौत से हड़कंप… 150 को मारा गया
इस हादसे में 2 BSP कर्मी और 3 ठेका मजदूर झुलस गए हैं। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई कर्मचारी व मजदूर जान बचाने के लिए पीछे के रास्ते से भागते नजर आए।
फिलहाल 6 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।





