FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONAL

Majhi Ladki Bahin Yojana: माझी लाडकी बहीण योजना के तहत सभी महिलाओं को मिलेंगे 3000 रूपये, यहाँ जाने डिटेल्स 

माझी लाडकी बहीण योजना के तहत 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। इस योजना के तहत अब तक सरकार ने 12 किस्तें लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेज दी हैं। अभी हाल ही में 4 जुलाई 2025 से महिलाओं को 12वीं किस्त मिलनी शुरू हुई है और इसके बाद अब 13वीं किस्त भी जल्दी ही इसी जुलाई महीने में दी जाएगी। जिससे महिलाओं को जुलाई में कुल 3000 रुपए का लाभ मिलेगा।

माझी लाडकी बहीण योजना: 13वीं किस्त

अगर आप जानना चाहती है की लाडकी बहीण योजना की 13वीं किस्त कब मिलेगी? तो यहाँ हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे। आगे इस लेख में हम आपको Ladki Bahin Yojana July Installment के साथ इसका पेमेंट स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताने वाले है। इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

माझी लाडकी बहीण योजना: क्या है?

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए माझी लाडकी बहिन योजना की शुरुआत की है। जिसमें महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की सहायता राशि दी जाती है जिससे महिलाएं अपनी छोटी-मोटी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर सकती है। इस योजना का लाभ 21 से 65 वर्ष की सभी महिलाओं को मिल रहा है। जिन्हें अब तक 12 किस्तों का लाभ मिल चुका है और अब 13वी किस्त भी इसी महीने जारी होने वाली है।

माझी लड़की बहिन योजना: जुलाई किस्त 

जैसा की आपको पता है अभी हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने 12वीं किस्त जारी की है और अब इस योजना की 13वीं किस्त भी इसी महीने जारी की जाएगी। जानकारी के लिए आपको बता दें की लाडकी बहीण योजना की 13वीं किस्त 20 जुलाई 2025 से मिलनी शुरू हो सकती है। यह किस्त महिलाओं को दो चरणों में मिल सकती है क्योंकि लाभार्थी महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 20 जुलाई से 13वी किस्त का पहला चरण शुरू हो सकता है।

माझी लड़की बहिन योजना: जुलाई महीने में मिलेंगे इतने हजार रुपए

लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा हालही में 12वी किस्त जारी की गई है। 4 जुलाई 2025 को सरकार ने जून माह की किस्त जारी की है। अब महिलाओं को इसी महीने 13वी किस्त भी मिलने वाली है जिससे लाभार्थी महिलाओं को जुलाई महीने में कुल 3000 रुपए की राशि प्राप्त होगी। जिन महिलाओं के खाते में 12वी किस्त नहीं आई है उन्हें 13वी किस्त के साथ मिलाकर 3000 रुपए दिए जा सकते हैं।

माझी लड़की बहिन योजना: पात्रता

  1. लाडकी बहीण योजना के लिए महिला महाराष्ट्र की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  2. आवेदिका महिला की न्यूनतम उम्र 21 और अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित है।
  3. इसके लिए आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  4. आवेदिका के घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  5. लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी लिंक होना अनिवार्य है।
  6. परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  7. आवेदिका महिला के आवेदन में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए।

माझी लड़की बहिन योजना: कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले आपको Ladki Bahin Yojana के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब इसके होम पेज पर दिए गए “अर्जदार लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  3. अब अगले पेज में मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Login कर लें।
  4. लॉगिन के बाद दिए गए “भुगतान स्थिति” के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  5. फिर आवेदन क्रमांक और Captcha Code दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक करे।
  6. इसके बाद आपको इस योजना के तहत किये गए सभी किस्तों का भुगतान विवरण मिल जाएगा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.