Chhattisgarhछत्तीसगढ

Mahtari Vandan Yojna : महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने की प्रक्रिया इसी महीने से

Mahtari Vandan Yojna : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज महतारी वंदन योजना का मुद्दा गूंजा। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने महतारी वंदन योजना को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को घेरने की कोशिश की, लेकिन मंत्री राजवाड़े ने विपक्ष के तीखे सवालों का बड़ी आसानी से जवाब दिया। वहीं, सदन की कार्यवाही के बाद लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए एक खुशखबरी दी है। उन्होंंने बताया है कि एक बार फिर महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Crime News : पहले चचेरे भाई के साथ करवाई अश्लील हरकत, फिर चाकू की नोक पर युवती के साथ बारी-बारी से किया रेप

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक बार फिर महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आने वाले समय में फिर से आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। पोर्टल खुलने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। नई महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने का मौका मिलेगा।

CG Crime News : बंद क्रेडिट कार्ड से लाखों की ठगी, बैंक अधिकारी बन महिला को दिया ऐसा झांसा; थाने में केस

इससे पहले मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ 6963621 महिलाओं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को योजना की पात्रता मापदंड में आने एवं आवेदन करने के कारण योजना के तहत 44425 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 45018 आंगनबाड़ी सहायिका, 973441 विधवा तथा 105520 परित्यक्ता महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026