Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Nikay Chunav Results 2025 : नगरीय निकाय चुनाव में खिला कमल, 10 के 10 नगर निगम में भाजपा का कब्जा, रायपुर में मीनल चौबे की सबसे बड़ी जीत, जानिए कहां-कौन कितने वोट से जीते…

CG Nikay Chunav Results 2025 : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है. 10 के 10 नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को मात देकर महापौर की कुर्सी पर कब्जा किया है. रायपुर में 15 साल बाद कांग्रेस का किला ढहा दिया गया है. यहां बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने करीब एक लाख 46 हजार वोट से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को मात दी है.

लखन के लहर में भाजपा की संजू देवी 52 हज़ार मतों से जीतीं, 52 पार्षद भी जीते

बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे.

जानिए कहां-कौन कितने वोट से जीते

रायपुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे
कौन कितने वोट से आगे – एक लाख 46 हजार वोट से भाजपा की जीत

दुर्ग नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
रिजल्ट – 67 हजार वोट से भाजपा की जीत

कोरबा नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
रिजल्ट – 52,000 वोट से भाजपा की जीत

अंबिकापुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
रिजल्ट – 11,063 वोट से भाजपा की जीत

बिलासपुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
कौन कितने वोट से आगे – 66,179 वोट से भाजपा की जीत

राजनांदगांव नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
कौन कितने वोट से आगे – 41 हजार से अधिक मतों से भाजपा की जीत

रायगढ़ नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत

CG Nikay Chunav Results 2025 : नगरीय निकाय चुनाव में खिला कमल, 10 के 10 नगर निगम में भाजपा का कब्जा, रायपुर में मीनल चौबे की सबसे बड़ी जीत, जानिए कहां-कौन कितने वोट से जीते…

जगदलपुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
रिजल्ट – 8772 वोट से भाजपा की जीत

चिरमिरी नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
रिजल्ट – 4000 वोट से भाजपा की जीत

धमतरी नगर निगम

भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
रिजल्ट – 34085 वोट से भाजपा की जीत

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026