Chhattisgarh
Lormi News : हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत अखरार में निकाली गई तिरंगा रैली

लोरमी, हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी विकासखंड के ग्राम पंचायत अखरार में सरपंच स्मृति घृतलहरे के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई । तिरंगा रैली मुख्य मार्ग अखरार से होते हुए नगर भ्रमण कर सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम में सरपंच स्मृति घृतलहरे सचिव रामसिंह राजपूत , रोहित यादव , गणेश जायसवाल , दुजराम बंश कार, उमेश जायसवाल , शाला के समस्त शिक्षक गण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।






