Lormi News : लोरमी के ग्राम बोड़तराकला में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन, सौर ऊर्जा पर दिया गया जोर

लोरमी। लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोड़तराकला में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच एवं सचिव रहे।इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारी लव सिंह माथुर एवं ऋषि तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बिजली और सौर ऊर्जा आधुनिक जीवनशैली की रीढ़ हैं और इनके समुचित उपयोग से ग्रामीण क्षेत्र में विकास को गति मिल सकती है कार्यक्रम के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्मार्ट मीटर, बिजली की बचत तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने योजनाओं में रुचि दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को ऊर्जा जागरूकता के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा। आयोजन में ग्रामीणों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।











































