Chhattisgarh

Lormi News : एकदिवसीय लोरमी दौरे पर रहे डिप्टी CM साव , सोलर बैटरी वाहन को दिखाई हरी झंडी… वनांचल क्षेत्र के 13 गांव होंगे रोशन

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी के स्थानीय विधायक अरुण साव आज लोरमी के मातृ शिशु अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में भर्ती माताओं-बहनों, नन्हें शिशुओं एवं परिजनों से मुलाकात कर हाल चाल जाना व उन्हें फल वितरण किया। वहीं डिप्टी सीएम साव ने अचानकमार के गांवों में सोलर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध कराने बैटरी से लोड वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साव ने डॉक्टर्स से नवजात शिशुओं के देखभाल की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की समीक्षा कर मरीजों का उचित उपचार करने निर्देशित किया।

 

उप मुख्यमंत्री साव ने अस्पताल परिसर में चल रहे बाउंड्रीवाल एवं भवन निर्माण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए। निर्माण के बाद बिस्तरों की संख्या 50 से अधिक हो जाएगी।

 

*अचानकमार के 13 गांव सोलर बैटरी से होगा रोशन*

 

अचानकमार वनांचल क्षेत्र के गांवों में प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। बिजराकछार क्षेत्र के 13 गांवों में प्रकाश करने 522 बैटरी लगाई जाएगी। आज बैटरी वाहन को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया है और अन्य गांवों में भी बैटरी पहुंचाई जाएगी।

डिप्टी CM ने कहा कि, अचानकमार वनांचल में बरसात के दिनों में अंधियारा नहीं होगा। अब उनके जीवन में प्रकाश का उजियारा होगा। यह सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। दूरस्थ गांवों में भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का यह बड़ा काम है।

Suyash Pandey Bureau Mungeli

Political Correspondent Suyash Pandey is a political correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: sudheshpandey999@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026