Chhattisgarhछत्तीसगढ

वैश्विक विधायी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत

यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के बॉस्टन शहर में वैश्विक विधायी सम्मेलन का आयोजन 4 से 6 अगस्त तक किया जा रहा है। नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेटिव इसका आयोजन कर रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत इस सम्मेलन में हिस्सा लेने बॉस्टन पहुंच गए है। बताया गया कि 24 राज्यों के 21 राजनैतिक दलों से संबंधित 130 विधायक इसमें शामिल हो रहे हैं। इस संख्या में एमएलसी को भी नामित किया गया है।

एनसीएसएल का काम वैश्विक स्तर पर विधायकों के सहयोग को बढ़ाने के लिए पहल करने का है। इसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की भागीदारी मौजूदा सम्मेलन में हो रही है। छत्तीसगढ़ से डॉ. चरणदास महंत के साथ पूर्व मंत्री व विधायक अनिला भेडिय़ा व विधायक संदीप साहू सहभागी बने है। उन्होंने इसे वैश्विक सुशासन की अच्छी परंपरा से सीखने और जनता की सेवा में लगाने का उदाहरण बताया। खबर के अनुसार विधायकों का समूह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेमोक्रेसी, साइबर सिक्युरिटी, वोटर कांफिडेंस और पॉलिसी इनोवेशन जैसे विषयों पर चर्चा में हिस्सा लेगा। अमेरिकी विधायी प्रणाली के बारे में जानकारी और अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं के साथ बातचीत भी इसका एक हिस्सा है।

अमेरिका के बॉस्टन मसकट में यह आयोजन हो रहा है। प्रथम दिवस कांफ्रेंस के संयोजक और एनसीएसएल के संस्थापक डॉ. राहुल वी कराड ने अपनी बात रखी। एक सत्र के बाद सदस्यगण बॉस्टन कन्वेंशन एंड एक्जीबीसन सेंटर पहुंचे। यहां पर समिट का पंजीयन किया गया। इसके पश्चात साधारण सभा हुई और तत्पश्चात सदस्यों ने मसकट के स्टेट हाऊस का भ्रमण किया। बताया गया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों ने हावर्ड यूनिवर्सिटी का अवलोकन किया। उन्होंने टीडी गार्डन में एक समारोह में हिस्सा लिया और न्यूटन स्थित अपने बेस कैम्प में उपस्थिति दर्ज कराई।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026