कुसमुंडा/ अर्जुनमुखर्जी – आज शनिवार की सुबह महाप्रबंधक सभागृह में क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक लगभग दो घंटे चलने के उपरांत समाप्त हुई। एसईसीएल सब्सिडरी के पांच मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों ने संयुक्त श्रमिक संगठन के बैनर तले पत्र क्रमांक 2023-24/04 को दिनांक 18/07/23 को प्रेषित किया था और अपनी 11 सूत्रीय मांगो को प्रबंधन के समक्ष रखा था जिसकी बैठक आज क्षेत्रीय महाप्रबंधक कुसमुंडा संजय मिश्रा की अध्यक्षता में रखी गई। संयुक्त मोर्चा की मांगो में मुख्य तौर पर कुसमुंडा औषधालय, बाकी हॉस्पिटल वा कोरबा विभागीय हॉस्पिटल में समुचित दवाइयों की उपलब्धता, कॉलोनी से कर्मचारियों को अपने अपने कार्यस्थल तक आवागमन के लिए सुगम प्रदूषण मुक्त मार्ग (पानी छिड़काव यंत्र लगाने और समुचित रोशनी की व्यवस्था की जाए,फिल्टर प्लांट में पेयजल एकत्र करने अतिरिक्त रिजॉर्वर की व्यवस्था,भुट्टा चौक से लेकर इमलीछापर तक ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने हेतु उचित कदम उठाने और विकास नगर कॉलोनी के अंदर से भारी एवम हल्के वाहनों की आवाजाही पर तत्काल अंकुश लगाए जाने,विकास नगर स्थित एम डी आवासों की जर्जर हालत में सुधार करने और अन्य क्षेत्रों से स्थानांतरित होकर आए लोग साथ ही नव पदस्थ कर्मचारियों के लिए नए आवासों का निर्माण कब तक किया जाएगा उसकी जानकारी उपलब्ध कराने,संडे ड्यूटी और पी.एच. ड्यूटी (राष्ट्रीय अवकाश) को पूर्व की भांति चालू करने,डीजल,कोयला वा कबाड़ चोरी पर तत्काल अंकुश लगाने,सैप सिस्टम में ई.एल., सी.एल, एस.एल., पेमेंट स्लिप में पिता का नाम अंकित होना,कॉपरेटिव लोन की शेष राशि को दर्शाना,कॉलोनी के आवासों के रखरखाव मेंटेनेंस के लिए किए गए एएमसी में व्याप्त अनियमिताओ को देखते हुए पुराना ठेका को निरस्त करते हुए इस प्रकार का ठेका न करना और अंतिम मांग डिस्पेंसरी में डाक्टर नर्स की कमी को देखते हुए नए पदस्थापना का व्यवस्था करने की बात कही गई है।इन सभी मांगो पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी मांगो को मान लिया है और जल्द से जल्द ही क्रियान्वयन करने का आश्वासन दिया है। पांचों संगठन की प्रमुखता से रखे गए कैटेगरी वन के अल्टरनेट संडे को तत्काल प्रभाव से लागू किया है और शेष कर्मचारियों को आने वाले 02 अक्टूबर से दिया जाएगा ।ओटी और संडे बजट के अवलोकन के उपरांत करते हुए पूर्ण रूप से लागू करने की बात कही है।पी एच भी इसी प्रकार शुरू किया जाएगा। प्रबंधन के द्वारा लिए सभी फैसलों की बात की पुष्टि क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक सरात कुमार मलिक के द्वारा की गई।संयुक्त श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों ने प्रबंधन के फैसला पर अपना संतोष जाहिर किया है और धन्यवाद ज्ञापन किया है।
The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices.
INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.