सिवनी चांपा राधा कृष्ण मंदिर रानी पर में मनाया गया धूमधाम से कृष्णजनमोत्सव शामिल हुए आचार्य डा. के.आर.सिंह ओशोधारा अस्पताल चांपा

ग्राम पंचायत सिवनी चांपा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व बड़े धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर बच्चों के द्वारा श्री कृष्ण की झांकी साज सज्जा एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया था।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चांपा ओशोधारा अस्पताल के डा के आर सिंह जो कि समर्थ गुरुधारा के आचार्य हैं विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के अवतार पर स्वामी राम कृष्ण परमहंस का उदाहरण देते हुए कृष्ण जन्म की मानव जीवन पर उद्देश को बहुत ही सारगर्भित शब्दों में प्रकाश डाला और इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन कर्ताओं को शुभकामनाएं दी उपस्थित ग्राम के माता बहनों बच्चों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे श्री भागवत साहू जी दीपक बरेठ जी डा संतोष यादव ग्राम के सरपंच श्रीमती कृष्णकुमारी शिव सिंह गोंड जी श्री गुणेश्वर यादव श्री शेखर राजपूत सरोज राठौर पवन राठौर मनीष ल च्छवानी मोहन राठौर राजेश राठौर श्री ओमप्रकाश पाण्डेय जी श्री टीकम यादव चांपा से अधिवक्ता अनिल महार चांपा से श्री भुवनेश्वर राठौर जी ग्राम के पंच गण गणमान्य नागरिक गण राधाकृष्ण मंदिर समिति के समस्त युवा गण उपस्थित रहे ।






