FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

Korba Road Accident : कटघोरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, अहिरन नदी के पास कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

कोरबा: जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अहिरन नदी के पास कसनिया में एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सामने से आ रही एक बार बाइक सवार को टक्कर मार देती है। इसके बाद बाइक सवार हवा में उछलकर नीचे गिर जाता है। वहीं, टक्कर मारने के बाद कार भी पलट जाती है।

CG CRIME : बच्ची के पेट दर्द की शिकायत लेकर परिजन पहुंचे अस्पताल, तब रेप का सनसनीखेज मामला आया सामने

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Chhattisgarh : शराब प्रेमियों के लिए अलर्ट, इस दिन रहेंगी शराब की दुकानें बंद

कटघोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। इससे पहले, एक अन्य हादसे में 15 सितंबर को कांकेर से अयोध्या दर्शन के लिए गए श्रद्धालु हादसे के शिकार हो गए थे। इस हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में जान गंवाने वाले सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, जौनपुर में 56 श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026