FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

KORBA NEWS : ट्रेलर में ब्लास्ट होते ही लगी आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

कोरबा: उरगा हाटी राजमार्ग में कोटमेर के समीप चलती ट्रेलर में भीषण आग लग गई। ट्रेलर के चालक ने किसी तरह छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। जब तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाते, ट्रेलर जलकर खाक हो चुका था। मुख्य मार्ग में करीब एक घंटे तक जाम लगी रही। जिसे खुलवाने पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि मूलत: बिहार निवासी महेंद्र मेहता वाहन चालक का काम करता है। वह शाह कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एडी 83 60 को लेकर कोरबा की ओर आ रहा था। वह करतला थाना अंतर्गत ग्राम कोटमेर के समीप पहुंचा था। इसी दौरान उसे इंजन से ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले धुएं के साथ आग की लपटें निकलने लगी। इस आग ने देखते ही देखते पूरे केबिन को चपेट में ले लिया।

किसी तरह चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। मुख्य मार्ग में ट्रेलर के धू-धू कर जलने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर सेना के दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। जब तक दमकलकर्मी घटनास्थल पहुंचते, देर हो चुकी थी। आग की चपेट में आने से ट्रेलर के केबिन और इंजन जलकर खाक हो चुके थे। किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद मुख्य मार्ग में भारी जाम लग गई थी। जिसे खुलवाने पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बहरहाल मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *