1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

जाल में फंस कर कई घंटे तड़पता रहा सांप,रेस्क्यू करने में लगे कई घण्टे, जितेन्द्र सारथी ने गांव वालों की मदद से एक बेजुबान की बचाई जान…

जाल में फस कर कई घंटे तड़पता रहा सांप रेस्क्यू करने में लगे कई घण्टे, जितेन्द्र सारथी ने गांव वालों की मदद से एक बेजुबान की बचाई जान… देंखे विडियो

कोरबा जिले में लगातार सांप निकलने की घटना आम है,जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार सांप निकलने की जानकारी सामने आते रहती हैं, ऐसा ही ताजा मामला शहर से लगे दादर खुर्द गांव में देखने को मिला, बाड़ी में काम कर रहे इंद्रासन राठिया को आचनक एक किनारे कुछ छटपटाता हुआ दिखाई दिया फिर जब पास जाकर देखा तो तकरीबन 7 फिट लम्बा धमना साप जाल में फसा हुआ दिखाई दिया, उसको देख पास जानें की हिम्मत नहीं हुई, फिर उसकी जान बचाने के उद्देश्य से इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम अध्यक्ष जितेन्द्र सारथी को दिया गया, थोड़ी देर पश्चात मौके स्थल पर पहुंचे सारथी ने गांव वालों की मदद से साथ ही बड़ी सावधानी से ब्लेड से एक एक कर जाल को काटा गया,एक घंटे की कड़ी मेहनत से आखिरकार साप को आज़ाद कराने में कामयाब हुए फिर उसे वहीं बाड़ी में छोड़ दिया गया,तब जाकर सभी ने राहत भरी सास ली और जितेन्द्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रत्यक्षदर्शी इंद्रासन राठिया ने कहा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम लोगों के साथ वन्य जीव को बचाने के लिए हर वक्त तत्पर रहते हैं, जीतेंद्र सारथी और उनकी टीम बहुत मेहनत करती हैं, हम सभी को भी उनके इस प्रयास में अपना योगदान करना चाहिए।जितेन्द्र सारथी ने बताया हम जिले के कोने कोने तक पहुंचने की कोशिश करते हैं, हमारा समय बहुत व्यस्थ रहता हैं आम जनों को भी समझने की आवश्कता हैं की साधारण सांपो के लिए हमें फोन न कर के खुद ही भगाने का प्रयास करें, धमना, डोडिया, पिटपिटी, मुसलेड़ी जैसे सांपो को रेस्क्यू करने की जरूरत नहीं बल्की उनका हमारे घरों के आस पास रहना बेहद महत्वपूर्ण और ज़रूरी हैं। सांप अथवा अन्य जीव जंतु के रेस्क्यू  के लिए इन नंबरों पर  जरूर संपर्क करें वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *