चांपा में केशरवानी वैश्य तरुण सभा का गठन, कांतु बने अध्यक्ष; नीरज–आशीष को मिली अहम जिम्मेदारी

चांपा : केशरवानी वैश्य कल्याण समिति चांपा द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नगर में तरुण सभा का गठन किया गया। जिसमें नगर के ऊर्जावान कृष्णकांत गुप्ता (कांतु) को अध्यक्ष मनोनीत किया गया साथ ही महामंत्री का दायित्व पुष्पराज गुप्ता को तथा उपाध्यक्ष का दायित्व नीरज केशरवानी को दिया गया वहीं कोषाध्यक्ष का दायित्व आशीष गुप्ता को दिया गया है। साथ ही इनसे नगर सभा यह भी आशा करती है कि प्रथम नवगठित तरुण सभा की टीम अपनी और भी कार्यकारिणी गठन कर नगर सभा के साथ मिलकर नगर में समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने का काम करेगी। इसके अलावा केशरवानी वैश्य सभा चांपा में कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष अरुण गुप्ता, संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत गुप्ता, कार्ययोजना मंत्री विष्णु बानी, रोहित गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष निलेश गुप्ता, प्रचार प्रसार मंत्री परमेश्वर केशरवानी, राजेश गुप्ता (गोलू) सह-संगठन मंत्री संतोष केशरवानी, हेमदत्त केशरवानी, सह-सचिव सुरेश गुप्ता, राकेश केशरवानी, सास्कृतिक मंत्री अंजल केशरवानी, संतोष गुप्ता, मंत्री के पद पर- गोपाल गुप्ता, शेखर केशरवानी, ताम्रध्वज गुप्ता, गिरधर बानी, किशोर केशरवानी, जगदीश गुप्ता, पुरुषोत्तम केशरवानी, विक्की गुप्ता और बिसाहू गुप्ता को मनोनीत किया गया है।
केशरवानी वैश्य सभा चांपा के अध्यक्ष मूलचन्द गुप्ता ने बताया कि सभी नगर सभाओं में केशरवानी वैश्य नगर सभा के अतर्गत नगर महिला सभा और तरुण सभा का गठन किया जाता है, चूंकि चांपा नगर में तरुण सभा का गठन नहीं किया गया था, और विगत दिनों नगर सभा द्वारा किए गए कार्यक्रमों में नगर के तरूणों की उपस्थिति और उत्साह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। साथ नगर सभा की भी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
नगर महामंत्री गौरव गुप्ता ने इसे चांपा नगर केशरवानी समाज के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय बताया वहीं कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने भी इस कदम की तारीफ करते हुए सभी तरुण सभा के पदाधिकारियों को बधाई दी है। उपाध्यक्ष सौरभ केशरवानी ने कहा कि तरुण सभा के गठन के बाद समाज की गतिविधियों में तेजी आएगी।
तरुण सभा के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर कृष्णकांत गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के सर्वांगीण विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। और उन्होंने कहा कि मुझ पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी दी गई है मैं समाज हित में काम करते हुए इसमें खरा उतरने की कोशिश करूंगा। तरुण सभा चांपा नवीन गठन और नगर सभा की कार्यकारिणी विस्तार को लेकर समाज में हर्ष का माहौल है।






