Chhattisgarhछत्तीसगढ

Kerosene Distribution in CG : LPG संकट के बीच राहत की सौगात, अब सभी राशनकार्डधारियों को मिलेगा मिट्टी तेल

Kerosene Distribution in CG: छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच प्रदेशवासियों के लिये एक राहतभरी खबर है। अब प्रदेश के राशनकार्डधारियों को मिट्टी का तेल भी मिलेगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आवंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र सरकार से मिले प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है। राज्य शासन ने इस संबंध में सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि केरोसिन का समय-सीमा में उठाव और वितरण सुनिश्चित किया जाए।

Chhattisgarh Rail Update: गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत, रद्द की गई दर्जनभर ट्रेनों की सेवा फिर से शुरू

इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार कर हितग्राहियों को उनकी पात्रता की जानकारी देने को कहा गया है। जिन उचित मूल्य दुकानों में केरोसिन की मांग कम है, वहां शेष स्टॉक को जरूरत वाले दुकानों में दोबारा आवंटित किया जाएगा। इससे किसी भी क्षेत्र में केरोसिन की कमी न हो और सभी पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा मिल सके। अप्रैल के लिए आवंटित केरोसिन का उठाव 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से करना होगा।

वहीं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे लैप्स कोटा की जानकारी 30 अप्रैल तक विभाग को उपलब्ध कराएं। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले को सर्वाधिक 36 किलोलीटर, बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, रायपुर और जशपुर जिले को 24-24 किलोलीटर और राज्य के अन्य शेष जिलों को 12-12 किलोलीटर केरोसिन आवंटित किया गया है।

पुलिसकर्मी की पिटाई से सफाई कर्मचारी का हाथ फ्रैक्चर, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग तेज

जानें कहां पर, कितना मिलेगा केरोसिन

यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से बांटा जाएगा। अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम एक लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों (अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित) में अधिकतम दो लीटर मिट्टी का तेल मिलेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026