FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

कवि वर्मा सर्वसम्मति से बने जनपद पंचायत सदस्य संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष तो उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बंशी खांडे को

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा को सर्वसम्मति से जनपद पंचायत सदस्य संघ सक्ती जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध आज 31 अगस्त , रविवार को स्थानीय विश्राम गृह सक्ती में सक्ती जिला के सभी जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का बैठक आहूत की गई थी। उक्त बैठक में संघ के संगठन निर्वाचन के संबंध में चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि वर्मा को जिला अध्यक्ष व सक्ती जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बंशीधर खांडे को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। माना जा रहा है कि जनपद पंचायत सदस्य संघ के इस संगठनात्मक नियुक्ति से जनपद पंचायत के कार्यशैली में कसावट देखने को मिलेगी साथ ही साथ विकास के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य सम्पादित हो सकेंगे । इधर जनपद पंचायत सदस्य संघ के सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष प्रकट करते हुए मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा मैं अपनी इस नई जिम्मेदारी को भी अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाउंगा और संघ के हित के लिए कार्य करूंगा। जिला उपाध्यक्ष बने जनपद पंचायत सक्ती के उपाध्यक्ष बंशीधर खांडे ने भी संगठन के सभी पदाधिकारियों सहित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और संघ के जिला उपाध्यक्ष के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियों को ईमानदारी व निष्ठा से निभाते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026