FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बीएमएस ने कुसमुंडा प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन

कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बीएमएस ने कुसमुंडा प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन….ज्ञापन में दस सूत्रीय मांग का वर्णन….मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन…..

मजदूर हित में कार्य करने वाली कुसमुंडा क्षेत्र की सबसे बड़ी श्रमिक संगठन ने बी एम एस ने फिर एक बार मोर्चा खोल दिया है। आज रविवार को बीएमएस संगठन ने कुसमुंडा खदान अंदर ३ नम्बर एम टी के में जाकर गेट मीटिंग किया जिसमें प्रमुख रूप से एबीकेएमएस, बीएमएस के अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर व पूरे कार्यकर्ता उपस्थित थे। पढ़िए पूरी खबर…

कोरबा – जिलें के मेघा परियोजनाओं में से एक कुसमुंडा क्षेत्र में कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ (बी एम एस) ने कुसमुंडा प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए दस सूत्रीय मांग रखी है, १४ दिवस के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। जानिए क्या लिया है पत्र में ” औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा-22 के तहत कुरामुंडा क्षेत्र में कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर हड़ताल पर जाने की सूचना। उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि, क्षेत्र /परियोजना में कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु संगठन द्वारा पिछले कई बैठकों में मांगों पर चर्चा कर उचित कार्यवाही हेतु गांग पत्र एवं मौखिक रूप से ध्यानाकर्षण कराया गया है, परंतु क्षेत्र एवं परियोजना के प्रबंधन द्वारा आज तिथि तक उचित कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे क्षेत्र/परियोजना के कर्मचारियों में अत्यधिक रोष व्याप्त है। तत्संबंध में निराकरण हेतु निम्नलिखित मांगे प्रस्तुत है:- 1. कुसमुंडा क्षेत्र के आदर्श नगर एवं विकास नगर मार्ग से खदान ड्यूटी जाने वाले कार्य स्थल तक सुरक्षित मार्ग दिया जाए। 2. कुसमुंडा क्षेत्र एवं परियोजना में कार्यरत समस्त कैटेगरी एवं अन्य पर्दो पर कार्यरत कर्मचारियों को समुचित रविवार के दिन खदान चालू रहने पर ड्यूटी दिया जाए। 3. कुसमुंडा क्षेत्र में अन्य क्षेत्रों से स्थानांतरित होकर आए कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराया जाए।अथवा उपलब्ध नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार कर्मचारी द्वारा दिए गए आवेदन तिथि से आवास भत्ता का भुगतान किया जाए।4. कुसमुंडा क्षेत्र / परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय एवं डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल, कुसमुंडा में अध्ययन हेतु भर्ती लिया जाए। 5.कुसमुंडा क्षेत्र/ परियोजना में कार्यरत कर्मचारी जो कोरबा से ड्यूटी आना-जाना करते हैं, ऐसे कर्मचारियों के लिए सर्वमंगला पुल को सुधार कर प्रकाश युक्त सुरक्षित मार्ग बनाया जाए। 6.कुसमुंडा क्षेत्र /परियोजना में कार्यरत कर्मचारी को मेडिकल बिल एवं TA बिल का भुगतान, बिल जमा करने के 15 दिवस के अंदर करने हेतु सुनिश्चित किया जाए एवं भुगतान सूची को पूर्व की भांति सभी नोटिस बोर्ड में चस्पा कराई जाए। 7. कुसमुंडा क्षेत्र /परियोजना में कार्यरत (असंगठित) ठेका कर्मियों को एचपीसी के अनुसार वेतन, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा हेतु कार्ड उनके बच्चों की विद्यालय में शिक्षा हेतु प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। 8. कुसमुंडा क्षेत्र परियोजना में कार्यरत ठेका कर्मियों को प्रति माह वेतन पर्ची एवं काटी जा रही पीएफ की जानकारी जमा पासबुक के माध्यम से दिया जाए। 9. कुसमुंडा क्षेत्र परियोजना के सभी कंपनी में कार्यरत ठेका कर्मियों को साप्ताहिक रेस्ट प्रदान किया जाए।  कुसमुंडा क्षेत्र/ परियोजना में हो रही डीजल चोरी व कोयला चोरी पर रोक लगाई।10. उक्त मांगे पूरी न होने की स्थिति में 14 दिवस उपरांत संगठन कभी भी खदान परिसर /कार्यालय में गेट मीटिंग करते हुए समय पाल कार्यालय के समक्ष बिना हाजिरी लगाएं नारेबाजी, क्रमिक अनशन, कोल परिवहन बंद करने के लिए बाध्य होगी। जिसके चलते उद्योग में सुरक्षा / उत्पादन/ उत्पादकता से संबंधित होने वाली समस्त क्षति की जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

Also Read:- Holidays in September: फटाफट निपटा लें जरूरी काम, सितंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए लंबी लिस्ट

Also Read:- MP Mansun update : 4-5 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा नया सिस्टम जमकर बरसेंगे बदरा, जाने डिटेल्स

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *