FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कटघोरा विधान सभा क्षेत्र में सुरेंद्र राठौर कर रहे सघन जनसंपर्क, लोगों का मिल रहा बेहतर प्रतिसाद…

कोरबा – छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ क्रांति सेना ने चुनाव मैदान में अपनी विंग जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी उतार कर प्रदेश की दो प्रमुख पार्टी कांग्रेस और भाजपा के खेमे में खलबली मचा दी है। पार्टी ने सभी ९० विधान सभाओं में जमीन से जुड़े और लोगों से जुड़े प्रत्याशियों को मैदान में उतारा हैं। बात करें कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा की तो यहां से भूविस्थापित नेता सुरेंद्र प्रसाद राठौर (सोनू भईया) को उम्मीदवार बनाया है। जो लगातार कटघोरा विधान सभा क्षेत्र का सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बीते दिन ग्राम कोराई, लिटियाखर, पखना पारा, उरता, बांधाखार, पुटा क्षेत्र का दौरा किया। ये क्षेत्र उनके लिए नया नही है, अक्सर वे इन क्षेत्रों में जाते रहे हैं,लोगों की समस्याओं को सुलझाते रहे हैं। इन गावों के ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि पिछले 5 वर्षों में इस क्षेत्र में वर्तमान विधायक द्वारा किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है, यहां तक कि क्षेत्रीय विधायक क्षेत्र की सड़क नाली एवं स्वास्थ्य संबंधित आवश्यकताओं को दरकिनार करते हुए अपने कार्यों में मस्त रहे हैं और जमकर कमीशन खोरी करते रहे हैं, अब 5 वर्ष बाद वोट मांगने आ रहे हैं ऐसे में उनका बहिष्कार किया जाएगा।जोहार छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी सुरेंद्र राठौर ने कहा कि कटघोरा क्षेत्र में एस ई सी एल की बड़ी खदाने हैं, राज्य शासन के साथ डीएमएफ फंड में भी इतनी राशि होने के बावजूद भी इस क्षेत्र का विकास नहीं होना वर्तमान विधायक के उदासीन रवैया को दर्शाता हैं। सुरेंद्र राठौर ने सभी ग्रामीणों को आश्वस्त किया है की वे विधायक बनते है तो हर गांव में विकास के कार्य होंगे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *