Jharkhand

नव वर्ष के मौके पर भक्तिमय हुआ जामताड़ा

चंदन सिंह

जामताड़ा : नव वर्ष के मौके पर जामताड़ा में भक्तिमय माहौल देखा गया। माँ चंचला वार्षिक महोत्सव के लिए प्रचार रथ को माँ चंचला मंदिर से रवना किया गया। वहीं नगर के हटिया शिवमंदिर से भक्तों की रैली निकाली जो माँ चंचला मंदिर में पूजा अर्चना कर श्री श्याम मंदिर पहुंची यहां पर भी बड़ी संख्या में भक्तजनों ने पूजा पाठ किया। इस वर्ष एकादश वार्षिक महोत्सव 16, 17 और 18 जनवरी को मनाई जायेगी। मंदिर प्रांगण में महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल समेत सदस्यों ने नव वर्ष के मौके पर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया, जिसके बाद प्रचार रथ रवाना किया गया। समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी माँ चंचला त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव मनाई जायेगी। इसके लिए आज नव वर्ष के मौके पर माँ चंचला मंदिर में विधि विधान के साथ सैंकड़ों लोगों के बीच पूजा अर्चना किया गया। जिसके बाद महोत्सव के प्रचार रथ को रवाना किया गया। वहीं मोहन शर्मा ने कहा कि आज नव वर्ष के मौके पर पूरा जामताड़ा में भक्तिमय का माहौल है, मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *