FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
internationalWorld

Israel US Iran War Updates: ईरान का बड़ा कदम – दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफायनरी पर हमला, अरामको में हड़कंप

Israel US Iran War Updates: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पूरे मिडिल-ईस्ट में युद्ध की आग फैल चुकी है। ईरान ने दावा किया है कि उसने बीते 24 घंटे में 15 से अधिक देशों में अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया है। अमेरिका और इजरायल चाहते हैं कि अब यह युद्ध बंद हो, लेकिन ईरान का इंतकाम अभी बाकी है। ईरान ने साफ कह दिया है कि वह इस बारे में अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। ऐसे में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच भयंकर लड़ाई जारी है। इस बीच ईरान ने सऊदी अरब की दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफायनरी कही जाने वाली अरामको पर हमला कर दिया है।

Israel-Iran War News : दुबई, अबुधाबी, शारजाह और इजरायल में फंसे 150 से ज्यादा छत्तीसगढ़ी नागरिक, इजरायल-ईरान संघर्ष ने बढ़ाई मुश्किलें

ट्रंप ने ईरान की सेना को हथियार डालने को कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में ईरान के सैन्य अधिकारियों को हथियार डालने को कहा है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक इसके सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते। ट्रंप ने कहा कि इसके बदलने में सुरक्षा की पूरी गारंटी हम देंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नवीनतम वीडियो संबोधन में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के बेहद गंभीर लक्ष्य हैं। उन्होंने ईरानी सैन्य कर्मियों से हथियार डालने अन्यथा, उन सभी को निश्चित मौत का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा। ट्रंप ने कहा, “बहुत भयावह” होगा।

Public Holidays in March 2026: छत्तीसगढ़ में 3 दिन की सरकारी छुट्टी, सभी स्कूल, ऑफिस और बैंक रहेंगे बंद

चीन के ग्लोबल टाइम्स अखबार ने किया अहमदीनेजाद के जिंदा होने का दावा

चीन के बड़े अखबार ग्लोबल टाइम्स का दावा है कि ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद इजरायल और अमेरिका के हमले में नहीं मारे गए हैं और वह जिंदा होने के साथ पूरी तरह सुरक्षित हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में रविवार को यह दावा किया गया था कि पूर्व ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की यूएस-इज़राइल हमलों में मौत हो गई है। मगर अब ग्लोबल टाइम्स ने उनके एक करीबी सहयोगी के बयान के आधार पर तुर्की की अनादोल एजेंसी के हवाले यह दावा किया है। सहयोगी ने यहां तक बताया है कि “मैं उनसे संपर्क में हूं। सब ठीक है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026