FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
खेल

IPL 2026 के लिए 10 टीमों के कप्तानों का ऐलान, Rajasthan Royals ने इस स्टार खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान

IPL 2026 Captains List: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के पहले मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हम आपको बताएंगे कि इस सीजन कौन से 10 खिलाड़ी सभी 10 टीमों की कप्तानी करेंगे। आगामी सीजन के लिए सभी टीमों के कप्तानों का ऐलान हो चुका है। आप टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जान लीजिए कि 19वें सीजन में कौन किस टीम की कप्तानी करेगा।

पुलिस जवान की दबंगई कैमरे में कैद: साथियों के साथ खड़े युवक को बंदूक की बट से पीटा, घटना CCTV में कैद

कौन करेगा मुंबई और चेन्नई की कप्तानी?

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स IPL इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस बार भी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। पिछले दो सीजन से हार्दिक ही MI की कप्तानी कर रहे हैं। आपको बता दें कि मुंबई इंडियन की टीम अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी पांच बार चैंपियन बन चुकी है। इस सीजन CSK की कप्तानी एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड़ ही करते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन की बात करें तो वहां ऋतुराज गायकवाड़ ने कुछ मैचों में कप्तानी की थी। गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद एमएस धोनी ने कमाल संभाला था।

राजस्थान रॉयल्स ने युवा कप्तान पर जताया भरोसा

MI और CSK के बाद आईपीएल के इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है। उन्होंने अब तक तीन आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया है। इस साल भी केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे होंगे। रहाणे ने ही पिछले साल भी कोलकाता की कप्तानी की थी, लेकिन उनकी टीम टॉप 4 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई थी। आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी इस साल रियान पराग करते हुए नजर आएंगे। रियान ने पिछले सीजन में संजू सैमसन के साथ कुछ मैचों में कप्तानी की थी। ऐसे में उनके पास भी कप्तानी का अनुभव है।

रजत पाटीदार करेंगे RCB की कप्तानी

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो इस सीजन भी SRH की टीम पैट कमिंस की कप्तानी में खेलेगी। गुजरात टाइटंस की बात करें तो उन्होंने एक बार फिर से शुभमन गिल पर भरोसा जताया है। गिल पिछले दो सीजन से टीम की कप्तानी करते हुए आ रहे हैं। इस बार भी टीम के कप्तान वही होंगे। सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी आरसीबी की कप्तानी इस बार रजत पटीदार करेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन में RCB को पहला आईपीएल खिताब दिलाया था। इन सभी टीमों के पास एक-एक ट्रॉफी है।

तीन कप्तान के पास अपनी टीम को पहली आईपीएल ट्रॉफी जिताने का मौका

वहीं, पिछले सीजन की रनर अप टीम पंजाब किंग्स एक बार फिर से श्रेयस अय्यर की कप्तानी खेलती हुई दिखेगी। अय्यर की कप्तानी में टीम पिछले सीजन फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। पंजाब की टीम अभी तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को भी अपने पहले आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है। इस सीजन भी अक्षर पटेल ही DC की कप्तानी करेंगे। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी एक बार फिर से ऋषभ पंत के हाथों में होगी। पिछले सीजन भी पंत ने ही LSG की कप्तानी की थी।

Dog Attack: पागल कुत्ते का कहर! 24 घंटे में 19 लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काटा, अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन की भारी कमी

IPL टीम कप्तान
मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या
चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़
कोलकाता नाईट राइडर्स अजिंक्य रहाणे
सनराइजर्स हैदराबाद पैट कमिंस
राजस्थान रॉयल्स रियान पराग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रजत पाटीदार
लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत
पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर
दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल
गुजरात टाइटंस शुभमन गिल

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026