लायंस स्कूल के विद्यार्थियों ने एसडीपीएफ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन से जीता सम्मान

चांपा (छ.ग.) – Sports Development and Promotion Federation (SDPF) India द्वारा नेपाल के पोखरा में 5 से 8 जनवरी 2026 तक आयोजित 10वीं SDPF Indo-Nepal Championship में लायंस इंग्लिश हायर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के शिवम् कुमार साहू ने वॉलीबॉल (अंडर 21) में गोल्ड मेडल जीता। वहीं अंडर 17 वर्ग में कृष्णा पांडेय, सोहित झा एवं अपूर्व तिवारी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अंडर 17 फुटबॉल में अंशराज सिन्हा ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
प्रतिभागी विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, सहयोग और खेल कौशल का उत्कृष्ट परिचय दिया, जिससे विद्यालय एवं पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ा। इन उपलब्धियों से विद्यालय परिवार में खुशी का वातावरण देखा गया। विद्यालय के चेयरमैन लायन रामप्रपन्न देवांगन जी ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा कोच एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। माता-पिता का भी योगदान इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा।
लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष लायन संतोष सोनी जी ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विद्यालय के शिक्षण समिति के सदस्य एवं प्राचार्य श्रीमती अजिता वि. के. ने सभी प्रतिभागियों को सफल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






