Chhattisgarhछत्तीसगढ

श्याममयी नगरी बाराद्वार नगर की पावन भूमि में

पंच कुण्डीय श्रीयंत्र प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन

शक्ति : जिले के बाराद्वार स्थित मां काली मंदिर के सामने प्रांगण में *श्री श्रीयंत्र प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 30 मार्च 2025 से 7 अप्रैल 2025 तक चलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 29 मार्च को शुभ मुहूर्त में कलश एवं निशान द्वारा शोभायात्रा होगी, जो प्रातः 10 बजे मां काली मंदिर से निकलेगी। इसके बाद यज्ञ प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और कथा समय दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक किया जाएगा।

इस महायज्ञ में हिमाचल, वृंदावन, दिल्ली, अहमदाबाद सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनकल्याण एवं विश्व शांति के लिए यज्ञ संपन्न करना है।

आद्याशक्ति पीठाधीश्वर आचार्य श्री रूद्रदेव जी महाराज के सान्निध्य में होने वाले इस महायज्ञ में भक्तों को आध्यात्मिक आशीर्वाद प्राप्त होगा।

आचार्य रुद्र देव जी ने बताया
यज्ञ के समापन के पश्चात यजमानों एवं भक्तों में प्रसाद एवं पवित्र श्रीयंत्र का वितरण किया जाएगा, जिससे वे इस धार्मिक अनुष्ठान का संपूर्ण लाभ प्राप्त कर सकें।

इस पावन आयोजन का दायित्व श्री आद्याशक्ति सेवा मिशन एवं समस्त नगर वासी बाराद्वार ने लिया है। समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे इस दिव्य आयोजन में भाग लें और पुण्य लाभ प्राप्त करें। इच्छुक श्रद्धालु यजमान बनने हेतु दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

निवेदक: समस्त नगर वासी बाराद्वार

9 दिवस यज्ञ यजमान सेवा – 21000/-
1 दिवस यज्ञ यजमान सेवा – 5100/-
भंडारा एवं कथा सेवा – इच्छा भाव से

यजमान हेतु संपर्क: 9131988365, 9406007905, 8085386200, 8077773474, 8349792768

Related Articles