FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कर्नाटक में 100 टन मक्के के नीचे दबकर 7 मजदूरों की हुई थी मौत, अब नीतीश ने की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

कर्नाटक में 100 टन मक्के के नीचे दबकर 7 मजदूरों की हुई थी मौत, अब नीतीश ने की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

कर्नाटक के विजयपुर में एक बड़ी घटना हो गई। यहां एक इंस्ट्रियल इलाके में 7 मजदूरों की जान चली गई है। इसी को लेकर आज बिहार के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। बता दें कि बीते दिन अलियाबाद में एक प्राइवेट फूड प्रोसेसिंग यूनिट के गोदाम में एक मशीन गिर गई, जिसमें करीब 100 टन मक्के के ढेर था। इसी मक्के के नीचे बिहार के 7 मजदूर दब गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।

कर्नाटक में 100 टन मक्के के नीचे दबकर 7 मजदूरों की हुई थी मौत, अब नीतीश ने की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

यह भी पढ़े:- मात्र इतनी कीमत में अपने घर लाये Toyota की मिनी Fortuner कार, पॉवरफुल इंजन के साथ शानदार फीचर्स

नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिस ने इसे लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की है। प्रेस रिलीज में कहा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्नाटक के विजयपुरा की इस घटना से आहत हैं। मुख्यमंत्री ने इस घड़ी में शोक संतृप्त परिजनों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृतक के परिजनों को इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

क्या था पूरा मामला

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि बीते दिन कुछ मजदूर अलियाबाद में एक प्राइवेट फूड प्रोसेसिंग यूनिट के गोदाम में काम कर रहे थे। इसी बीच गोदाम की एक मशीन, जिसमें करीब 100 टन मक्के के ढेर था, गिर गई और इसके नीचे कुछ मजदूर आ गए। वहीं, घटना के बाद तलाश एवं बचाव अभियान चलाया गया। घटना में 7 मजदूरों के शव बाहर निकाले गए, जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। विजयपुर सोनावणे के एसपी ऋषिकेश भगवान ने जानकारी देते हुए बताया, सोमवार शाम ये घटना हुई है, इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, लेकिन वे फंसे नहीं थे। फंसे हुए में से एक शख्स को बचा लिया गया, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। वे सभी बिहार के रहने वाले हैं।

एसपी ने आगे कहा, “मक्के की प्रोसेसिंग करने वाली मशीनों में मक्के से भरे फनल लगे होते हैं, जो काफी भारी होते हैं। इसी का आंशिक रूप से कुछ हिस्सा ढह गया जिससे इसके नीचे काम कर रहे मजदूर फंस गए। मजदूर करीब 100 टन मक्के के नीचे फंस गए थे।”

कर्नाटक में 100 टन मक्के के नीचे दबकर 7 मजदूरों की हुई थी मौत, अब नीतीश ने की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

यह भी पढ़े:- देश की सबसे फास्ट पिक-अप वाली Maruti की धाकड़ कार Ertiga, लॉन्च होते ही लोग कम कीमत मे ले आये अपने घर

कई घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

राहत एवं बचाव अभियान सोमवार की शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ और मंगलवार सुबह 11 बजे तक चला। हालांकि, मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा है कि मामले में लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *