Chhattisgarh

बांकी मोंगरा में 27 फरवरी से श्री राम राष्ट्र कथा का भव्य आयोजन

बांकी मोंगरा में 27 फरवरी से श्री राम राष्ट्र कथा का भव्य आयोजन

सनातन विरोधियों के तमाम तरह के नकारात्मक वातावरण के निर्माण के बावजूद, अब तक करोड़ हिन्दुओं के साथ साथ दुनियां भर से आए 50 करोड़ से ऊपर सनातन को मानने वाले लोगों ने महाकुम्भ के दौरान त्रिवेणी संगम एवं गंगाजी में आस्था का डुबकी लगा चुके हैं। महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ समाप्ति होने वाला है। न केवल कुंभ नगरी प्रयागराज अपितु, अयोध्या, काशी, सम्पूर्ण भारत सनातन के रंग में डूबे हुए हैं। चूंकि राम ही राष्ट्र है। अतः श्री राम जी को अनुसरण करते हुए, श्री राम चरित्र से “राष्ट्रीय चरित्र” का निर्माण किया जा सकता है। 

 अपने इस अलौकिक हिन्दुस्तान के , परम वैभव को प्राप्त करने के लिए, आज हिन्दू शक्ति के जागरण करने की नितांत आवश्यकता है। आज हर भारतीय में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण करने की आवश्यकता है। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए, इसी आस्था व विश्वास को बनाए रखने, राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर अपने हिन्दू समाज में संजोकर रखने के लिए, नव निर्मित नगर पालिका बांकी मोंगरा, जिला कोरबा छत्तीसगढ़, में आगामी 22 फरवरी 2025, दिन शनिवार से महाशिवरात्रि तक पांच दिवसीय श्री राम (राष्ट्र) कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस पुण्य अवसर पर स्वामी विवेकानंद आश्रम अम्बिकापुर के संत श्री रामानंद सरस्वती जी के मुखारविंद से यह राष्ट्र कथा, हम सब को श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होने वाला है। अब श्रीमद् भागवत कथा, श्रीराम कथा सिर्फ एक मनोरंजन (इवेंट) का साधन बनकर न रहे, बल्कि, श्री राम (राष्ट्र) कथा के माध्यम से विशुद्ध रूप से श्री राम के शौर्य, पराक्रम ,त्याग, समर्पण, सेवा, संत उद्गार, समाज उद्धार, सामाजिक समरसता आदि भाव को भरने का प्रयास किया जाएगा।खासकर बच्चों में, उनके माता पिता के प्रति भारतीय संस्कार को जागृत करने हेतु , यह पृथक तरह की कथा का आयोजन समस्त बाकी मोगरा के निवासियों द्वारा जन सहयोग से किया जा रहा है। अतः, आप सभी आसपास के एवं नगर में निवास करने वाले अपने इष्ट मित्र कुटुंब परिवार सहित इस अद्भुत कथा रसपान करने के लिए 22 से 26 तक बाकी मोगरा के सोमारी बाजार स्थित शिव मंदिर में उपस्थित होवे। प्रत्येक पांच दिवस (22 से 26 फरवरी तक) सायं 4:30 बजे से 7:30 बजे तक कथा चलेगा।प्रत्येक दिन श्री राम जी की आरती के साथ – साथ भारत माता की आरती होगी। तत्पश्चात भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा।

प्रत्येक दिन प्रातः 6 से 7 तक महाराज श्री ( संत श्री रामानंद सरस्वती जी) के द्वारा, ध्यान (मेडिटेशन), योग- आसन प्राणायाम भी उसी प्रांगण में करवाया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा यह आह्वाहन किया जा रहा है कि, श्री राम (राष्ट्र) कथा में, अपने अपने समय का नियोजन कर, ज्यादा से ज्याद लाभ लेने का प्रयास करें। कथा में अपने सपरिवार खासकर बच्चों को अवश्य लाएं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.