Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम: श्रमिकों के बच्चों के लिए 6वीं से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा योजना शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के उद्देश्य से जिलों में संचालित निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर गुणवत्तायुक्त निःशुल्क शिक्षा के माध्यम से विकास के समान अवसर प्रदान करने हेतु ’’अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’’ संचालित है।

CG News: ननों पर गृहमंत्री का आरोप, कहा- ‘लड़कियों को योजनाबद्ध तरीके से ले जाया जा रहा था’

योजनांतर्गत अनुबंधित निजी आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश दिलाया जाकर कक्षा 12वीं तक निःशुल्क अध्ययन का अवसर प्रदान किया जावेगा। इच्छुक पंजीकृत निर्माण श्रमिक ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त 2025 तक विभागीय वेबपोर्टल-https://shramevjayate.cg.gov.in तथा मोबाईल ऐप- Shramev Jayate के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने पंजीकृत श्रमिकों से अपील कर अपने बच्चों का इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Chhattisgarh: मितानिन संघ का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, 3 सूत्रीय मांगों को लेकर खोला मोर्चा

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सचिव गिरीश राम टेके ने बताया कि आवदेक जिला श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केन्द्र, लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से भी ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए नजदीकी जिला श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026